Kia Syros EV— भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किया (Kia) अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पर तेजी से काम कर रही है। देश की सड़कों पर हाल ही में Kia Syros EV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह नई गाड़ी कंपनी के मौजूदा पेट्रोल-डीजल मॉडल आधारित प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है, लेकिन इसके पावरट्रेन और लुक में इलेक्ट्रिक वर्जन के मुताबिक बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
Kia Syros EV: भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, डिजाइन और इंटीरियर में मिलेंगे बड़े बदलाव

इलेक्ट्रिक अवतार में बदलेगा लुक: ग्रिल और बंपर में नयापन
सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखी गई इस एसयूवी का ओवरऑल बॉडी स्टांस और डिजाइन काफी हद तक रेगुलर र Kia Syros जैसा ही रखा गया है। हालांकि, इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट (EV) होने के कारण फ्रंट और रियर प्रोफाइल में कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए जा रहे हैं। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, पारंपरिक ईंधन वाली गाड़ियों की तुलना में इसमें पूरी तरह से बंद फ्रंट ग्रिल (Closed Front Grille) दी जाएगी, जो अमूमन हर इलेक्ट्रिक कार की पहचान होती है। इसके अलावा, कार के फ्रंट बंपर और रियर बंपके डिजाइन को भी री-वर्क किया जा रहा है ताकि गाड़ी को ज्यादा एयरोडायनामिक और मॉडर्न लुक दिया जा सके।
कैबिन के अंदर क्या होगा खास? इंटीरियर में बदलाव तय
सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं, बल्कि इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर में भी कंपनी कई बड़े बदलाव करने जा रही है। टेस्टिंग मॉडल से संकेत मिले हैं कि इसके डैशबोर्ड लेआउट को इलेक्ट्रिक थीम के अनुसार अपडेट किया जाएगा। इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री, कस्टमाइज्ड एम्बिएंट लाइटिंग और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। ईवी वेरिएंट होने के नाते इसके सेंटर कंसोल को भी री-डिजाइन किया जा रहा है, जहां पारंपरिक गियर लीवर की जगह रोटरी डायल या इलेक्ट्रॉनिक गियर सेलेक्टर देखने को मिल सकता है।
ऑटोमोटिव एक्सपर्ट्स और कयासों का बाजार
“किया साइरोस के इस इलेक्ट्रिक वर्जन को भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। बंद ग्रिल और नए बंपर डिजाइन से न सिर्फ इसकी रेंज बेहतर होगी, बल्कि यह दिखने में भी रेगुलर मॉडल से बिल्कुल अलग और प्रीमियम लगेगी।”

