Author: Admin
CG IAS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गुरुवार को जारी आदेश के बाद प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इस फेरबदल में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले को नया कलेक्टर मिला है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, शहरी विकास और जिला पंचायत महासमुंद में भी अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। विजय दयाराम को मिली GPM कलेक्टर की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, विजय दयाराम को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…
CG Crime News : कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर से एक दुखद और गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक आरक्षक की बेटी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि एक मार्ट संचालक द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने और कथित दबाव बनाए जाने के बाद युवती ने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कॉस्मेटिक सामान चोरी का लगाया था आरोप जानकारी…
CG School Admission Rule : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी विद्यालयों में कक्षा पहली में दाखिले के लिए बच्चों की न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित कर दी गई है। यह नया नियम आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP), निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में सभी…
CG Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के शक और आपसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। आरोप है कि एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी और मृतक के बीच कथित संबंधों को लेकर काफी समय से शक था। इसी बात को…
CG School Calendar Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्रदेश के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से नहीं, बल्कि 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। नए कैलेंडर के अनुसार विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा और पूरे सत्र की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। पहले 16 जून से शुरू होता था सत्र अब तक छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र…
यशवंत गंजीर, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी वनमंडल में वन्यजीवों के शिकार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिरगुड़ी परिक्षेत्र के आरक्षित वन में धामन सांप और गोह का शिकार कर उसका मांस पकाकर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शिकार के बाद बनाया मांस, फिर वीडियो किया वायरल वन विभाग के अनुसार 4 जुलाई को बिरगुड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत खैरभर्ती बीट के आरक्षित…
Raja Raghuvanshi Murder Case : नई दिल्ली। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले की आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर खुद को निर्दोष बताया है। सोनम ने अपने हलफनामे में कहा है कि वह बेकसूर हैं और उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है। सोनम की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे के बाद अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया और तेज हो गई है। इस मामले ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हलफनामे में लगाए गए आरोपों को किया खारिज सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में दिए…
US-Iran War : वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाने का दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और करीब 90 स्थानों को तबाह कर दिया गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सैन्य अभियान से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और हमलों के दृश्य दिखाए गए हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। अमेरिकी सेना ने बनाए कई…
CG News : नशे में टल्ली मिले हेडमास्टर, स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर करते रहे गाली-गलौज; वीडियो वायरल
CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर के कथित तौर पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हेडमास्टर स्कूल परिसर के बाहर जमीन पर लेटे हुए और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचाई है। स्कूल के बाहर नशे की हालत में मिले…
CG EV Charging Stations : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 200 से अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना के तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चार्जिंग की समस्या का सामना न करना पड़े। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना और प्रदूषण को कम करना है। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
