Author: Admin

ANANTNAG TERROR ATTACK : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। यह हमला अनंतनाग के लाल चौक इलाके में उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार शहीद हेड कॉन्स्टेबल की उम्र लगभग 35 वर्ष थी। दोपहर 12:30 बजे हुई अचानक फायरिंग पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे आतंकियों ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल…

Read More

कुलेश्वर कुशवाहा बलरामपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम कंचननगर का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समूह आधारित उद्यमों का विस्तार करने और लखपति दीदी अभियान से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कृषि उपकरण बैंक का किया निरीक्षण… निरीक्षण के दौरान सीईओ ने शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य रौशनी द्वारा संचालित कृषि उपकरण बैंक का अवलोकन किया।…

Read More

Chhattisgarh Liquor Scam : नई दिल्ली। कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ी राहत देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya Baghel को मिली जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि फिलहाल जमानत आदेश में हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अदालत ने जांच एजेंसी के खिलाफ हाईकोर्ट द्वारा की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को अनावश्यक बताते हुए उन्हें खारिज कर दिया। 2,161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़ा मामला यह मामला कथित तौर पर 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसकी जांच केंद्रीय…

Read More

CG NEWS : बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से कृषि आदानों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कृषि विभाग की जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने बुधवार को सिरगिट्टी स्थित होटल गोल्डन स्टे में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। होटल के प्रथम तल पर भारी मात्रा में कीटनाशक और जैव उत्प्रेरक खाद अवैध रूप से भंडारित पाए गए। विभाग ने मौके पर ही सामग्री जब्त कर उसके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर और कृषि संचालक के निर्देश पर कार्रवाई यह कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल और कृषि संचालक रायपुर के निर्देश…

Read More

CG NEWS : रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 23 और 24 जुलाई को रद्द की गई चार मेमू ट्रेनों को फिर से बहाल करने का फैसला किया है। हालांकि भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते चार अन्य ट्रेनें अब भी रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। क्यों किया जा रहा है एनआई कार्य? रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भाटापारा-हथबंध सेक्शन में तीसरी लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की…

Read More

High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और उनमें हो रही मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर कड़ी नाराजगी जताई है। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि पिछले एक वर्ष में राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 6,967 लोगों की मौत हुई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत शपथपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। “क्या पुलिस का काम सिर्फ गाय हांकना है?” मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान तीखी टिप्पणी…

Read More

Supreme Court’ नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें कथित पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता ने अदालत से मामले को तुरंत सूचीबद्ध कर सुनवाई करने की मांग की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने फिलहाल इस पर सहमति नहीं दी। “वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं” सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से प्रदर्शन का वीडियो अदालत के समक्ष दिखाने की कोशिश की गई। इस पर पीठ ने टिप्पणी…

Read More

CG BREAKING : रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार के कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। सुबह से ही मंत्रालय परिसर में अधिकारियों और मंत्रियों की आवाजाही तेज रही। सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद बैठक में उपमुख्यमंत्री Arun Sao और Vijay Sharma सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद हैं। मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा…

Read More

Rajesh Chauhan’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर Rajesh Chauhan पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि Jindal Steel Limited में ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 17.52 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब यह कानूनी जांच के दायरे में आ गया है। न्यायालय ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या दीवान की अदालत ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 175(3) के तहत प्रस्तुत आवेदन को स्वीकार कर लिया। अदालत ने संबंधित…

Read More

Mohit Raina नई दिल्ली। टीवी के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक Devon Ke Dev…Mahadev में भगवान शंकर का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता Mohit Raina अब एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। मोहित को एक नई ओटीटी क्राइम थ्रिलर सीरीज में गैंगस्टर की भूमिका के लिए चुना गया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। अब तक निभाए कई गंभीर किरदार मोहित रैना ने टीवी के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपनी अभिनय क्षमता साबित की है। Uri: The Surgical Strike में उनके काम को…

Read More