Author: Admin
BREAKING NEWS : जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। पिछले चार दिनों में बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं और प्रशासन ने कई संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सबसे ज्यादा चिंता चिनाब नदी को लेकर है, जो कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा तवी, उझ और बसंतर समेत अन्य नदी-नाले भी उफान पर हैं। नदियों के…
Aghor Hanuman : नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को संकटमोचन, भक्तवत्सल और अटूट भक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। देशभर में उनके अनेक स्वरूपों की आराधना होती है, लेकिन हनुमान जी का एक ऐसा स्वरूप भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह है अघोर हनुमान का स्वरूप, जिसे तंत्र साधना से जुड़ा अत्यंत गोपनीय और दुर्लभ रूप माना जाता है। मान्यता है कि इस स्वरूप की पूजा सामान्य रूप से नहीं की जाती और इसे विशेष साधना पद्धति का हिस्सा माना जाता है। क्या है अघोर हनुमान का स्वरूप? धार्मिक मान्यताओं…
BJP रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। इस बार खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की शिकायत पर कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कांच की बोतल, पत्थर, लकड़ी और जूते फेंके। शासकीय कार्य में बाधा और बल प्रयोग का आरोप पुलिस के अनुसार घटना उस समय…
CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून ने पूरे प्रदेश को बारिश से तरबतर कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बुधवार को राजधानी रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी झड़ी देखने को मिली। प्रदेश के करीब 30 स्थानों पर भारी से अति-भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। जुलाई का दूसरा मजबूत सिस्टम सक्रिय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई में यह दूसरा मजबूत मौसम तंत्र (सिस्टम)…
Horoscope मेष रिश्ते में चल रही परेशानियों को आज सुलझा लें। ऑफिस में जरूरी कामों के लिए सीनियर्स की सलाह को अहमियत दें। पैसों और सेहत दोनों में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें। वृषभ प्यार के मामले में बहस से बचें। ऑफिस में मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। सेहत के साथ समझौता न करें। मिथुन पार्टनर आपके फैसलों का साथ देगा। काम में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई बड़ी बीमारी परेशान नहीं करेगी। आज छोटे निवेश में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। कर्क छोटी जीतों को सेलिब्रेट करें।…
NEET रायपुर/बिलासपुर। नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों की गूंज अब छत्तीसगढ़ में भी सुनाई देने लगी है। राजधानी रायपुर में बुधवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा होने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। दिल्ली की घटना का प्रदेश में असर दरअसल, मंगलवार रात दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका…
CG BREAKING : रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने राज्य की तृतीय श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसके साथ ही किसानों को खरीफ और रबी सीजन में उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई। अग्निवीरों को मिलेगा सरकारी नौकरियों में अवसर कैबिनेट के फैसले के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर…
यशवंत गंजीर,धमतरी। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारी-खट्टी स्थित महानदी पुल के पास बुधवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के आसपास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। प्रथम दृष्टया युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कुरूद और करेली बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नीरज उर्फ राजा साहू (27 वर्ष), पिता खुमान साहू, निवासी ग्राम कुंडेल (मेघा) के रूप में हुई है।…
Sonam Wangchuk News : नई दिल्ली। लद्दाख के शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने संकेत दिए हैं कि यदि सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर भरोसा दिलाती है तो वे अपना अनशन समाप्त कर सकते हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती वांगचुक ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Nadda और केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh को पत्र लिखकर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। बच्चों पर कार्रवाई न करने की मांग वांगचुक ने पत्र में कहा कि आंदोलन में शामिल छात्रों और बच्चों के खिलाफ किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने लिखा कि आंदोलन शांतिपूर्ण…
कुलेश्वर कुशवाहा बलरामपुर- जिले की कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भेलवाडीह का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया, उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और विषयगत समझ की जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्रों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सीख देते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। शिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं का लिया जायजा… निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
