अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बारामासी बाजार स्थित रेलवे अंडरपास के पास शुक्रवार देर रात युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।
बताया जा रहा है कि नीलांचल एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर शुरुआती तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी, जिसके चलते पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई।
घटना मृतका की पहचान हो गई। कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह के अनुसार मृतका की पहचान पूरे इच्छा मजरे भगनपुर निवासी 23 वर्षीय सुनीता कोरी पुत्री स्वामीनाथ के रूप में हुई है।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

