शक्तिपीठ मां कालिकन धाम मंदिर परिसर में सुविधाओं के विस्तार का कार्य जल्द शुरू होगा। सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ल के प्रस्ताव पर शासन ने 1.47 करोड़ रुपये की परियोजना को प्रशासनिक व वित्तीय अनुमति दी है। योजना लागू होने के बाद परिसर में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी और दर्शन व्यवस्था सुगम बनेगी।

मंदिर में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर सोमवार और शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। मौजूदा संसाधन सीमित होने से पेयजल, विश्राम और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं। स्वीकृत योजना इन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।पहले चरण में करीब 1.10 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। निर्माण कार्य जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज इकाई को सौंपा गया है। कार्य पूरा होने पर भीड़ प्रबंधन आसान होगा और दर्शन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुविधा विस्तार से श्रद्धालुओं को ठहराव, स्वच्छता और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। इससे आने वालों को राहत मिलेगी और परिसर में व्यवस्था बनाए रखना आसान होगा।
यात्री हाल का निर्माण
कॉमन शौचालय
स्वच्छ पेयजल सुविधा
सोलर लाइट स्थापना
इंटरलॉकिंग मार्ग
बैठने के लिए बेंच
हरित क्षेत्र का विकास

