अमेठी में आज शाम एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से भी महिला के शिनाख्त करवाने की कोशिश की लेकिन महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग का है।जहां आज शाम करीब 6:30 बजे एक अज्ञात महिला की नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में महिला का शरीर कई हिस्सों में बंट गया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी अमेठी कोतवाली पुलिस को दी।जिसके बाद अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से हटवा कर उसे कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद ग्रामीणों से महिला की पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।एसएचओ रवि सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है महिला का की शिनाख्त कराने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

