आदित्य मिश्र अमेठी
अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे हैं धड़पकड़ अभियान में पुलिस के एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी गैंगस्टर अपराधी मनोज उर्फ रामदत्त को गिरफ्तार किया। मनोज पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज है।फिलहाल पुलिस शातिर।अपराधी को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
दरअसल यह पूरा मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के नैय्या।पुल के पास का है जहा आज दोपहर शिवरतनगंज पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी बीच पुलिस ने 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर अपराधी मनोज उर्फ रामदत्त पुत्र सुरेश निवासी उजेहनी मजरे रास्ता मऊ थाना मोहनगंज को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त मनोज उर्फ रामदत्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध अमेठी के कई थाने में डकैती चोरी और गैंगस्टर के मामले दर्ज हैं।अभियुक्त पर 25 का इनाम घोषित है। फिलहाल शिवरतनगंज पुलिस शातिर।अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र,हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश तिवारी ,हेड कांस्टेबल आशीष यादव और कांस्टेबल अभिमन्यु शामिल रहे।पूरे मामले पर थाना प्रभारी दया शंकर मिश्रा ने बताया कि शातिर अपराधी मनोज को गिरफ्तार किया गया जिस पर 25 हजार का इनाम था उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।





