बलरामपुर। जिले में चल रही हाई स्कूल परीक्षाओं के बीच शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वाड्रफनगर विकासखण्ड के एक परीक्षा केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण में परीक्षा संचालन में गड़बड़ी मिलने पर केन्द्राध्यक्ष को Notice जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलंगी मे केन्द्राध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है साथी ही शासकीय प्राथमिक शाला गैना के प्रधान पाठक अनिता पटेल. सहायक शिक्षक संतोष सेन शासकीय माध्यमिक शाला गैना प्रधान पाठक आर.एन. कोल प्राथमिक शाला नवगई. के प्रधान पाठक रामकृष्ण उपाध्याय सहा. शिक्षक लालबहादुर सारंग.सहा. शिक्षक देवकरण सिंह, को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

परीक्षा व्यवस्था में पाई गई अनियमितता..
जानकारी के अनुसार, निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में नियम विरुद्ध तरीके से सीटिंग अरेंजमेंट पाया गया। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को निर्धारित दूरी और रोल नंबर क्रम के आधार पर बैठाया जाना था, लेकिन केंद्र में इसका पालन नहीं किया गया।
इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए केन्द्राध्यक्ष को कारण बताओ Notice जारी किया गया है और तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

5 शिक्षक स्कूल से पाए गए अनुपस्थित….
निरीक्षण के दौरान एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। स्कूल में पदस्थ 5 शिक्षक ड्यूटी के समय अनुपस्थित पाए गए। विभागीय रिकॉर्ड में उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद वे विद्यालय परिसर में मौजूद नहीं थे।
इस मामले को भी गंभीर मानते हुए सभी संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है कि क्यों न उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाए।

3 दिवस में संतोषजनक जवाब नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई …
बलरामपुर DEO.मनीराम यादव ने कार्यालय से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधितों के खिलाफ निलंबन सहित अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि बोर्ड परीक्षाओं की पवित्रता और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
वाड्रफनगर विकासखण्ड का मामला..
पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखण्ड के एक हाई स्कूल परीक्षा केंद्र का है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य स्कूलों में भी सतर्कता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य परीक्षा केंद्रों का भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है।
परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोपरि……
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा मामला होने के कारण विभाग पूरी गंभीरता के साथ व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहा है।
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि बलरामपुर जिले में परीक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और अनियमितता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की


