By-Kuleshwar Kuswaha
Balrampur जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चवरसरई के सरपंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सरपंच कथित तौर पर जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को कमीशन देने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं।Balrampur News

CG ACB Action : बेटी की शादी के लिए PF निकालना पड़ा भारी, बाबू ने मांगी रिश्वत तो पहुंचा ACB
CG News : खौफनाक मंजर कैमरे में कैद… ट्रक पर गिरी आकाशीय बिजली, देखते ही देखते आग का गोला बना वाहन
ग्रामीणों ने जताया घटिया निर्माण का विरोध …
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चवरसरई में गहरीकरण (डीपेनिंग) का कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा था और कार्य बेहद घटिया तरीके से किया जा रहा था। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचकर इसका विरोध करने लगे, तब सरपंच और ग्रामीणों के बीच बातचीत के दौरान कथित तौर पर कमीशन को लेकर बयान सामने आया।
कैमरे के सामने कही कमीशन देने की बात …
वायरल वीडियो में ग्राम पंचायत चवरसरई के सरपंच मोहन सिंह कथित रूप से यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि कार्य का पैसा आने के बाद ऊपर तक कमीशन देना पड़ता है। वीडियो में उन्होंने जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सीईओ का नाम लेते हुए भी कथित तौर पर कमीशन देने की बात कही है। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Box Office Collection : इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, नई रिलीज फिल्मों के बीच भी कायम है दबदबा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो….
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं सार्वजनिक रूप से इस तरह की बातें कह रहे हैं तो विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

सीईओ का नाम आने से मामला हुआ गंभीर…
वर्तमान में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) निजामुद्दीन खान हैं। वायरल वीडियो में उनका नाम आने के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया है। यदि वीडियो की सत्यता की पुष्टि होती है तो यह प्रशासनिक स्तर पर भी जांच का विषय बन सकता है।
जांच और कार्रवाई की उठी मांग…
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।Balrampur News

