यशवंत गंजीर, धमतरी। घर में घुसकर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं तोड़फोड़ करने के मामले में अर्जुनी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सेहराडाबरी निवासी प्रीति साहू ने थाना अर्जुनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 जून की रात आरोपी उमेश साहू उसके घर वाहन मांगने आया था। वाहन देने से मना करने पर वह वापस चला गया।
इसके बाद देर रात उमेश साहू, देवेंद्र साहू और प्रणेश मांडवी एक साथ उसके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों से विवाद करने लगे। आरोपियों ने महिला, उसके पति मनोज साहू और पुत्री नीलिमा साहू के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों पर घर के दरवाजे, खिड़की, बिजली मीटर, गमले, कुर्सी और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है।
शिकायत पर अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देवेंद्र साहू (22 वर्ष), उमेश साहू उर्फ छोटू (22 वर्ष) और प्रणेश मांडवी उर्फ प्रिंस (18 वर्ष), सभी निवासी सेहराडाबरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
धमतरी पुलिस ने कहा है कि महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी र

