नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के घर खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है। इस खास मौके की तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी।
■ रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज
दिशानी और माइल्स ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैब पोस्ट के जरिए अपनी सगाई का ऐलान किया। शेयर की गई तस्वीरों में माइल्स समुद्र किनारे घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दिशानी अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं, जबकि माइल्स उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और खुशी इन तस्वीरों में साफ झलक रही है।
पति के साथ रहने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी नवविवाहिता, पुलिस ने सुरक्षित उतारा
■ शादी की तारीख भी तय
कपल ने सगाई के साथ ही अपनी शादी की तारीख का भी खुलासा कर दिया है। दिशानी और माइल्स 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “06.12.2026 – मेरे लिए अब तक का सबसे आसान फैसला।”
■ कौन हैं माइल्स मैंटजारिस?
माइल्स मैंटजारिस अमेरिका के रहने वाले हैं और पेशे से स्टेडीकैम ऑपरेटर हैं। वह फिल्म और वीडियो प्रोडक्शन इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने अब अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है।
■ अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं दिशानी
दिशानी चक्रवर्ती अमेरिका में रहती हैं और एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं। वह मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी दिशानी कई शॉर्ट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
सगाई की खबर सामने आने के बाद फैंस और फिल्मी सितारे कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब सभी को इस रॉयल शादी का बेसब्री से इंतजार है।

