(मनमोहन चंदौली)
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान/कैंटीन में संचालक और उसके सहयोगियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 की रात करीब 9 बजे कुछ युवक कैंटीन पर पहुंचे और संचालक विशाल कुमार व उनके सहयोगियों से किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।.
CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट का मास्टर प्लान: IPO, ई-बस और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं
घटना के दौरान दुकान में लगे cctv कैमरे में कैद हो गया , जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कैंटीन में हंगामा और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित विशाल कुमार पुत्र संजय कुमार ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि राम मंदिर क्षेत्र निवासी सोनू जायसवाल अपने दो अन्य साथियों के साथ कैंटीन पर पहुंचा कर मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

