कुरूद। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रधानमंत्री।नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचार “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कुरूद मंडल युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यम चंद्राकर, जिला मंत्री हिमांशु साहू, कुरूद मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव चंद्राकर, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू एवं देवेंद्र साहू, महामंत्री ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष विक्रम साहू, मंत्री ऋषभ सिन्हा, कार्यसमिति सदस्य भागवत देवांगन, आशु लोधी, संजू साहू, सूरज सहित मोर्चा के समस्त साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

