कटनी जिले की रीठी तहसील में जिला पंचायत सदस्य माला मौसी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं। रीठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुरू हुई उनकी भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी है।
रावण के सर्वनाश की असली वजह: वो 4 भयंकर श्राप, जिन्होंने भस्म कर दी सोने की लंका
माला मौसी का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर उन्होंने प्रशासन के समक्ष कई बार आवाज उठाई, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है।
उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वह भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगी। वहीं, उनके समर्थन में स्थानीय लोगों और समर्थकों का भी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

