कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब लाल तलैया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर रीठी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है तथा पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
CG Weather Today : नौतपा के बीच बारिश ने दी राहत, हीटवेव का असर हुआ कम
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

