यशवंत गंजीर धमतरी। धमतरी जिले और बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। महाविद्यालय के कुल 34 एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर भारतीय सेना में अपना चयन पक्का कर लिया है। इस शानदार सफलता के बाद से पूरे महाविद्यालय परिसर और जिले में उत्साह व जश्न का माहौल है।
कठिन चयन प्रक्रिया को किया पार:
चयनित कैडेट्स ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए बेहद कड़ी और चुनौतीपूर्ण प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार किया। इन कैडेट्स नेलिखित परीक्षा में अपनी बौद्धिक क्षमता साबित की शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साक्षात्कार (Interview) में अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।
एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के जज्बे ने इन कैडेट्स को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
27 May 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल …
सफलता हासिल करने वाले होनहार कैडेट्स:
भारतीय सेना में चयनित होने वाले कैडेट्स में मुख्य रूप से कुमारी नीलिमा, मिथिलेश्वरी, आरती, केशरी कंवर, ममता, ईशा प्रकाश, वीरेंद्र मीनपाल, हिमानी, यश कुमार, होरीलाल, समीर सिंह गौरवानी, शैलेन्द्र साहू, कोमल, भूपेंद्र, त्रिलोकीनाथ, सोम प्रकाश, नौशेब, शिवराम, जितिन, दुर्गेश कुमार, कैलाश, दुर्गेश नागवंशी, दीपेश साहू, ओमप्रकाश, केवल, पुष्कर, चित्रंजन, मयंक नामवंशी, लोमेश, शिवराज, और जितिन कुमार सहित अन्य कैडेट्स शामिल हैं।
पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों में भी रहे आगे:
महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी चयनित कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आगे बताया कि इन कैडेट्स ने न केवल पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि सामाजिक कार्यों और एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों में भी हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज में एक जागरूक छात्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई।
चारों ओर से मिल रही हैं शुभकामनाएं:
कैडेट्स की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सेना के कमांडिंग ऑफिसर, महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष, एनसीसी एल्यूमिनी (भूतपूर्व छात्र), एनसीसी अधिकारी, सूबेदार अधिकारी तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व स्टाफ ने खुशी जाहिर की है। सभी ने चयनित कैडेट्स को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और देशसेवा के मार्ग पर उनके उज्ज्वल व गौरवमयी भविष्य की कामना की।

