CG NEWS : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छाल रेंज क्षेत्र में बीती रात तालाब में नहाने के दौरान एक हाथी शावक की बड़े हाथी के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है।
