कटनी जिले के रीठी बाई पास पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रीठी पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया तथा एसडीओपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाई पास पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज रफ्तार एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।
मुजफ्फराबाद में आतंकी की हत्या से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल
पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश भी दी गई।
रीठी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

