कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिमरा गाँव में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सियार अचानक गांव के कुएं में गिर गया। कुएं से आवाजें सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि सियार बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था।
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ वन रक्षकों एवं स्थानीय कर्मचारियों ने सियार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद सियार को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
इस पूरे अभियान में वन विभाग की तत्परता और टीमवर्क देखने को मिला, जिसकी ग्रामीणों ने भी सराहना की।

