कुरुद।भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पचपेड़ी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बी. आर. साहू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसका विधायक चंद्राकर ने उन्हें पुष्पमाला और भाजपाई गमछा पहनाकर पार्टी में उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान विधायक चंद्राकर ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध जनों और अनुभवी लोगों का पार्टी से जुड़ना यह दर्शाता है कि जनता का भाजपा की नीतियों पर अटूट विश्वास है। श्री साहू के आने से संगठन को ग्रामीण स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कुरुद के उपाध्यक्ष सतीश जैन, सोसाइटी अध्यक्ष संतोष यादव, और ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष विजयगिरि गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष गेवेंद्र महमल्ला, सूरज पांडे, उपसरपंच राकेश पटेल सहित पंचगण गिरजाशंकर, संतोषी निषाद, भूपेंद्र साहू, लोमस साहू, धनराज यादव, ईश्वर साहू, श्रीमती योगिता यादव और कुमारी बाई ने भी नये सदस्य का स्वागत कर हर्ष जताया है।

