कटनी-इस वक्त की एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर कटनी से आ रही है, जहां चाका बायपास ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह काल बनकर आई दुर्घटना घट गई।
दिल को दहला देने वाला यह हादसा कटनी के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास का है। जानकारी के मुताबिक, कार क्रमांक UP 70 EH 2790 में सवार होकर पांच युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। उनकी मंजिल उत्तर प्रदेश का गोरखपुर थी, लेकिन कटनी पहुंचते ही उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

