कटनी जिले की रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिघराखुर्द से एक दिल देहला देने वाला मामला प्रकाश मैं आया है l
जहा बीते बुधवार को एक नाबालिका ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली l जिसकी सूचना मिलते ही रीठी पुलिस मौके पर पहुंच,आवश्यक कार्रवाई करते हुए, शव को अपने कब्जे में ले परीक्षण हेतु रीठी सरकारी अस्पताल भेजा गया l
घटना को लेकर परिजनों ने गांव के ही एक 35 वर्षीय व्यक्ति पर प्रताड़नओ जैसे गंभीर आरोप लगाए है l जिसके कारण से बच्ची ने अपनी जान दे दी l
दूसरे दिन भी नहीं हुआ शव परीक्षण,,,जिंदा आ नही सकता,, मृतक को बुलाया गया
घटना को लेकर रीठी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए रीठी सरकारी अस्पताल में शव को भेजा गया था परंतु महिला डाक्टर न होने के कारण उसे दिन शव परीक्षण नहीं हो सका , आश्वासन मिला कि दूसरे दिन शव परीक्षण होगा l परंतु दूसरे दिन काफी समय गुजर जाने के बाद कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा जिसको लेकर परिजनों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा ,जब पता चला कि, शव को ही जिला अस्पताल लेकर जाना होगा l वही रीठी प्रभारी बीएमओ ने ,यहां शव वाहन कवाड़ होने पर जिला अस्पताल से शव वाहन को भेजा गया l
वही लोगो का कहना है कि जब रीठी सरकारी अस्पताल में एक महिला डाक्टर की तैनात नहीं होने के कारण, शव परीक्षण हेतु जिला अस्पताल से महिला डॉक्टर को बुलाना होता है l तो यहां एक महिला डाक्टर की नियुक्ति क्यो नही हो रही है l अब ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है कि महिला डॉक्टर भी रीठी नहीं आ रही है, और उन्हे मृतका के शव को लेकर जिला अस्पताल बुलाया जा रहा l ये तो वही बात हो गई कि जिंदा आ नही सकता और मृतक को बुलाया जा रहा है l
डेड बॉडी फ्रीज़र पड़ा खराब
रीठी क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे के सहयोग से कुछ महीनों पूर्व सरकारी अस्पताल में डेड बॉडी फ्रीज़र प्रदान किया गया था l जो वर्तमान की स्थिति में वह खराब व बेकार पड़ा हुआ है जिसके कारण मृतिका के परिजनों को शोकाकुल के समय भी हजारों रुपए की बर्फ मगवानी पड़ी l
इनका कहना है
मेरे प्रभार लेने से पूर्व से ही फ्रीजर खराब पड़ा हुआ है और ना ही यहां शव वाहन उपलब्ध है l धीरे-धीरे कमियो को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है l फिर हाल जिला अस्पताल से शव वाहन की व्यवस्था कर दी गई है l
डॉक्टर, आशित निगम बीएमओ रीठी
घटना की जांच चल रही है जांच मैं जो भी तथ्य निकाल के सामने आएंगे उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी l
थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद रीठी

