कुठला थाना अंतर्गत चाका क्षेत्र के लमतरा गांव में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार और बेलगाम एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर भवन में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि एम्बुलेंस ने भवन की दीवार तोड़ते हुए शटर को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना 18 मई 2026 की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस क्रमांक RJ17PA3010 तेज गति से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सीधे भवन में जा घुसा। हादसे में भवन स्वामी शमीम खान को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
Abhishek Banerjee’ की बढ़ीं मुश्किलें’ घर निर्माण विवाद में KMC का नोटिस, बुलडोजर कार्रवाई की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एम्बुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। गनीमत रही कि घटना के समय भवन के सामने कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूत्रों की मानें तो इसी एम्बुलेंस ने घटना से पहले एक ऑटो वाहन को भी टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही कटनी की कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

