दिनांक 15 मई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे डायल 112 पर सड़क दुर्घटना संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस के थाना रीठी पुलिस स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
ग्राम मुहांस के पास एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था, जिसके नीचे एक व्यक्ति गंभीर रूप से दब गया था। घायल की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए।
रेस्क्यू के लिए तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाई गई, लेकिन एक जेसीबी से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालना संभव नहीं हो पाया। इसके बाद दूसरी जेसीबी मशीन मौके पर मंगाई गई तथा थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया।
CG Breaking News : हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर खेत में काम करते समय काल बनकर गिरी बिजली
लगातार प्रयास, सूझबूझ और तत्परता के चलते पुलिस एवं स्थानीय सहयोग से हार्वेस्टर के नीचे दबे गंभीर घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यदि समय रहते यह रेस्क्यू कार्य नहीं किया जाता, तो घायल व्यक्ति की जान भी जा सकती थी।
रेस्क्यू के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को डायल 112 वाहन के माध्यम से शासकीय अस्पताल रीठी पहुंचाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष योगदान
इस सराहनीय एवं जीवनरक्षक कार्यवाही में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही—
थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद उपनिरीक्षक दिनेश चौहान सहायक उपनिरीक्षक सुशील प्रजापति सहायक उपनिरीक्षक जयचंद उईके प्रधान आरक्षक रत्नेश तिवारी आरक्षक नितेश दुबे आरक्षक शमशेर सिंह आरक्षक अमन सिंह
मानवीय संवेदनाओं और तत्पर पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण डायल 112 एवं रीठी पुलिस की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक गंभीर घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। यह कार्यवाही पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना को दर्शाती है

