कटनी–दमोह मार्ग पर स्थित मोहास में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में हार्वेस्टर का परिचालक घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। हार्वेस्टर के केबिन में फंसे परिचालक को कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीस मिनट में बाहर निकाला गया।
PBKS vs MI : ‘मैं हालात को…’, लगातार पांचवीं हार के बाद बेबस नजर आए श्रेयस अय्यर, बयां किया दर्द
घायल परिचालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हार्वेस्टर दमोह से कटनी की ओर जा रहा था, तभी मोहास के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

