अमेठी। भाले सुल्तान शहीद स्मारक स्थित कादूनाला में बुधवार को दर्दनाक हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, दौलतपुर लोनहट गांव निवासी नदीम (21) और शहीम (20) बुधवार को कादूनाला की ओर गए थे। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों नाले में नहाने लगे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने जब दोनों को पानी में संघर्ष करते देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तलाश अभियान शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने काफी देर तक पानी में दोनों युवकों की खोजबीन की। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों की आंखें नम हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि कादूनाला में डूबने से दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में बड़ी संख्या में युवक और बच्चे नाले व तालाबों में नहाने पहुंचते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खतरनाक जल क्षेत्रों के पास सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है।
कादूनाला में डूबे दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

