कटनी जिले की रीठी पुलिस ने चाकू मारकर हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को ग्राम देवगांव निवासी महिया बाई आदिवासी की रिपोर्ट पर रीठी थाना में मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी गोलू उर्फ गुरूदयाल आदिवासी निवासी देवगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया
पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक ओमशंकर शुक्ला, महेंद्र पांडेय सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“रीठी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

