धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम कोर्रा में एक युवक द्वारा बेजुबान गाय के साथ कुकर्म किए जाने की खबर से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। घटना बीती आधी रात की बताई जा रही है, जब गांव का ही निवासी राजू महार इस घिनौनी हरकत को अंजाम देते हुए पकड़ा गया।
वीडियो सामने आने से बढ़ा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया हंगामा
बताया जा रहा है कि आरोपी की करतूत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसकी दरिंदगी स्पष्ट नजर आ रही है। जैसे ही यह जानकारी गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, स्थानीय ग्रामीणों और विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी रोष उत्पन्न हो गया। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
भखारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा
मामले की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू महार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी इस तरह की विकृत गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
इलाके में तनाव, पुलिस रख रही नजर
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। यह घटना न केवल धमतरी बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है और समाज में नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

