कटनी जिले की रीठी पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर जिले में अपराधों पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्री रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 05 मई 2026 को पीड़िता पक्ष द्वारा थाना रीठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 209/26 दर्ज करते हुए धारा 75(1)(i), 331(4) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 7 एवं 8 के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण विश्वकर्मा पिता अंबिका विश्वकर्मा निवासी ग्राम देवगांव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 07 मई 2026 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक पाठक, आरक्षक नितेश दुबे, आरक्षक अमन सिंह एवं आरक्षक आशुतोष यादव का विशेष योगदान रहा।

