कटनी-दमोह मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लाट पहाड़ी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

