कुरुद। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री जिज्ञासा सिन्हा ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों राज्यों की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि तुष्टिकरण, गुंडागर्दी और परिवारवाद के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश है।
जिज्ञासा सिन्हा ने कहा कि युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्रवाद के मॉडल पर भरोसा जताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि “कटमनी राज, संदेशखाली की बहनों का दर्द और रामनवमी पर हुए हमलों को जनता भूली नहीं थी। बंगाल सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की धरती है, यहां तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। सोनार बांग्ला का सपना अब साकार होगा।”
असम को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य घुसपैठ, उग्रवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ा है। चाय बागान की महिलाओं से लेकर आदिवासी युवाओं तक सभी ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है।
युवा नेत्री ने कहा कि देश का युवा अब रोजगार, सुरक्षा और स्वाभिमान चाहता है। उन्होंने कहा, “जहां कमल खिलता है, वहां युवाओं का भविष्य संवरता है।” अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और दोनों राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे 2029 लोकसभा चुनाव की मजबूत तैयारी बताया।

