धमतरी। ग्राम अमलीडीह स्थित शासकीय स्कूल परिसर में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक यशवंत साहू एवं सविता पांडे का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों शिक्षकों के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में हाई स्कूल प्राचार्य के. के. साहू सहित प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के शिक्षकगण अनीता साहू, श्री यदु, श्री पटेल, नेताम उपस्थित रहे। वहीं जनभागीदारी समिति प्राथमिक शाला के अध्यक्ष टेकराम साहू, गुणेश्वर साहू, भूपेंद्र साहू, घुरसिंग साहू, नेमीन साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान टेकराम साहू एवं नेमीन साहू ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों तक बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

