कटनी। अपनी विभिन्न लंबित मांगों और विभागीय विसंगतियों को लेकर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी और स्थायी कर्मियों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
संघ के पदाधिकारियों ने शासन की नीतियों पर रोष व्यक्त करते हुए बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के निराकरण की प्रतीक्षा कर रहे है। संघ कर्मचारियों ने
नियमितीकरण और 7वां वेतनमान अनुसूचित जाति/जनजाति कार्य विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों में कार्यरत स्थायी कर्मियों को सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार नियमित करने और उन्हें 7वें वेतनमान का लाभ देने की मांग की गई है।
पारिश्रमिक अजा/जजा कार्य विभाग में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारियों को श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दरों के आधार पर सम्मानजनक पारिश्रमिक देने की बात कही गई है।
विभाग के स्थायी कर्मियों ने ई-अटेंडेंस प्रणाली में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए इससे मुक्त रखने की मांग दोहराई है। जिले के समस्त विभागों में वर्षों से सेवाएं दे रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को जल्द से जल्द स्थायी कर्मी बनाए जाने की अपील की गई है।
कर्मचारी हित में निर्णय की उम्मीद
संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि ये मांगें पूरी तरह न्यायोचित हैं और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ी हैं। ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों ने शासन से विनम्र अनुरोध किया है कि इन बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि वर्षों से अल्प मानदेय और अनिश्चितता के बीच काम कर रहे कर्मचारियों को आर्थिक व मानसिक राहत मिल सके।
कटनी लंबित मांगों को लेकर लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

