चंदौली जनपद के मुगलसराय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट धमकी और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार पत्रकार अभियान की कवरेज कर रहा था तभी कुछ लोगों ने उससे अभद्रता की और विरोध करने पर 3-4 लोगों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना के दौरान उसकी सोने की अंगूठी भी गिर गई या गायब हो गई।
घटना मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के सामने हुई जिसे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद भी किया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हुई।
पुलिस ने (BNS) 2023 की धारा 191(2), 115(2), 351(2), 352 और 324(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

