कटनी के मिशन चौक ओवरब्रिज पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई… जब चलते-चलते एक एक्टिवा में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई।
घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा चालक चांडक चौक से बरगवां की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज पर आजाद चौक के पास पहुंचा, तभी स्कूटी में अचानक स्पार्किंग हुई और चिंगारी उठने लगी।
स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी रोकी और नीचे उतर गया। कुछ ही पलों में एक्टिवा ने आग पकड़ ली और धूं-धूं कर जलने लगी।
देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एक्टिवा किसकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समय रहते चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया… लेकिन यह घटना वाहन की तकनीकी जांच और सुरक्षा पर कई सवाल जरूर खड़े करती है।

