कटनी जिले में अवैध नलकूप खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
बोरिंग मशीन सहित ट्रक जप्त
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुड़ा, थाना ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बिना अनुमति के रोटरी बोर मशीन से नलकूप खनन किया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां:
एक 10 चक्का ट्रक (KA 51 MA 3375 – अशोक लीलैंड) में बोरिंग मशीन लगी हुई थी
पास में एक सपोर्ट ट्रक (KA 45 AH 2812) भी खड़ा था
दस्तावेज नहीं मिले, कार्रवाई हुई
मौके पर मौजूद चालक प्रिया स्वामी (उम्र 40 वर्ष, निवासी तमिलनाडु) से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।
जिला मजिस्ट्रेट कटनी के आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर:
दोनों ट्रकों को जप्त कर लिया गया
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
आरोपी के विरुद्ध निम्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध:
धारा 223, 3(5) बीएनएस
मध्य प्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 2022 की धारा 6, 9
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी अभिषेक चौबे सहायक उपनिरीक्षक विजयेन्द्र कुमार तिवारी प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर आरक्षक रंजीत गंधर्व एवं अन्य पुलिस स्टाफ
अवैध गतिविधियों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

