कुरूद। अजय चंद्राकर 10 अप्रैल को अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर “गांव चलो, घर चलो अभियान” में सक्रिय सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक श्री चंद्राकर 10 अप्रैल की दोपहर 12 बजे कुरूद निवास से प्रस्थान कर सबसे पहले ग्राम सेमरा (सी) पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे ग्राम खपरी, 3 बजे ग्राम सिलौटी तथा शाम 4 बजे ग्राम टीपानी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सभी स्थानों पर “गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत जनसंपर्क, हितग्राही मुलाकात एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। विधायक श्री चंद्राकर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक भी लेंगे, जिससे विकास कार्यों में और तेजी लाई जा सके।
कार्यक्रम के पश्चात वे कुरूद वापस लौटेंगे। दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं और स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

