अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान 18 वर्षीय युवती घर से अचानक लापता हो गई। परिजन जब वापस लौटे तो युवती के गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़िता की मां का आरोप है कि क्षेत्र का ही युवक विकास रजक, जो पहले से युवती के संपर्क में था, उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास रजक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही युवती को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
अमेठी में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Leave a comment
