अमेठी कस्बे में संचालित होने वाली प्रकाश गैस एजेंसी पर सप्लाई विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है जांच के दौरान विभाग को 1200 से अधिक खाली और भरे सिलेंडरों में बड़ा अंतर मिला है जिसके बाद विभाग ने अमेठी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। विभाग द्वारा एजेंसी को बंद करवा कर मौके पर मिले सभी गैस सिलेंडर को दूसरे एजेंसी पर शिफ्ट कर दिया गया है।फिलहाल एजेंसी बंद होने से उपभोक्ताओं के मुसीबत और बढ़ने जा रही है क्योंकि इस एजेंसी के जिले में सबसे ज्यादा उपभोक्ता है।
दरअसल अमेठी कस्बे में संचालित होने वाले प्रकाश गैस एजेंसी की शिकायत लगातार लोगों द्वारा अधिकारियों से की जा रही थी जिसके बाद सप्लाई विभाग ने गोदाम में छापेमारी की तो एजेंसी में भारी अनियमितता मिली मौके पर खली और भरे सिलेंडरों में 1266 सिलेंडरों का अंतर पाया गया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।वही गैस गोदाम में मिले सिलेंडरों को रात में ही दूसरे एजेंसी पर शिफ्ट कर दिया गया है।विभाग द्वारा एजेंसी को बंद करवाते हुए कंपनी को सूचना दे दी गई है। आपको बता दें अमेठी कस्बे में संचालित होने वाला प्रकाश गैस एजेंसी जिले की सबसे पुरानी गैस एजेंसी है और सबसे ज्यादा उपभोक्ता इसी गैस एजेंसी पर हैं।पिछले कुछ दिनों से लगातार इस एजेंसी पर गैस के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही थी।उपभोक्ताओं को सिलेंडर लिए कई कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ता था।पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडर बांटे गए लेकिन कई बार वितरण के दौरान विवाद भी हुआ।लगातार मिल रही शिकायत के बाद सप्पलाई विभाग ने कार्यवाही की है।फिलहाल विभागीय कार्यवाही के बाद उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ने वाली है।वही पूरी निरीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि जांच में भारी अनियमितता मिली है।डीएम के निर्देश पर 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई।जो सिलेंडर मिले है उसे राजाराम एजेंसी के सुपुर्द कर दिया है।कंपनी को सूचना दे दी गई।अब उपभोक्ताओं को गैस बंटवाने का काम कंपनी का है
