मैहर जिले के अमरपाटन औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात आरोपियों ने पहले युवक का गला रेता और फिर पहचान मिटाने के इरादे से उसके चेहरे और सिर को पत्थर से कुचल दिया।
सुबह मिली लाश, इलाके में दहशत
घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पहचान और आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
