अमेठी मे प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान प्रेमिका प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।
दरअसल ये पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ एक गांव का रहने वाला युवक मंगलवार को प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इस बीच युवती के परिजन घर आ गए और युवक को पकड़ लिया। युवक माफी मांगते हुए मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। युवती प्रेमी को परिजनों की पिटाई से बचाने की कोशिश करती रही। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसओ संजय सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। वीडियो कब का और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

