Author: Admin

CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के पुराना मंडी इलाके में रविवार देर रात एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। घटना में दुकान के भीतर रखे टायर, मशीनें, उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू…

Read More

Ayodhya नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मामले की सुनवाई नियमित प्रक्रिया के तहत होगी और इसमें किसी प्रकार की ऐसी आपात स्थिति नहीं है, जिसके कारण तत्काल सुनवाई आवश्यक हो। कोर्ट की टिप्पणी, “अगर नियमित कामकाज शुरू होने के बाद सुनवाई होगी तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा,” चर्चा का विषय बन गई। CBI के नेतृत्व में बहु-एजेंसी जांच की उठी मांग याचिका में अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित…

Read More

नई दिल्ली। देश में दवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने आयातित दवाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नए नियमों के तहत अब ऐसी दवाओं को भारत में आयात की अनुमति तभी मिलेगी, जब उनकी एक्सपायरी (वैधता) अवधि कम से कम 12 महीने शेष होगी। सरकार का मानना है कि इस कदम से कम अवधि वाली दवाओं की बिक्री पर रोक लगेगी और मरीजों तक बेहतर गुणवत्ता वाली दवाएं पहुंच सकेंगी। मरीजों की सुरक्षा को मिलेगी प्राथमिकता सरकार का कहना है कि कई बार कम बची हुई एक्सपायरी वाली आयातित दवाएं बाजार…

Read More

नई दिल्ली। Harmanpreet Kaur Statement: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का टी-20 विश्व कप 2026 का सफर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 6 विकेट की हार के साथ समाप्त हो गया। लॉर्ड्स में खेले गए करो या मरो के मुकाबले में भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 56 रन की शानदार पारी की बदौलत 4 विकेट पर 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि बड़े मुकाबलों में भारतीय टीम…

Read More

CG NEWS : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी परियोजना को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासन ने गांव के वार्ड नंबर 16 और 17 में स्थित करीब 48 मकानों को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रविवार देर रात से ही राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन किसी भी समय बेदखली की कार्रवाई शुरू कर सकता है। देर रात पहुंची प्रशासन…

Read More

Sex Racket दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित लंबे समय से बंद पड़े जलाराम लॉज में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान तीन युवतियां और दो युवक मौके पर मिले। पुलिस ने मौके से नगदी और अन्य सामग्री भी जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बंद पड़े जलाराम लॉज…

Read More

यशवंत गंजीर धमतरी ।जिले के नगरी क्षेत्र में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नगरी-गरियाबंद मार्ग पर अज्ञात हमलावरों ने एक मछली कारोबारी पर घात लगाकर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और सनसनी फैल गई है। *रास्ते में घेरकर किया हमला* जानकारी के अनुसार, विपलभ मंडल (55 वर्ष), जो मूलतः गरियाबंद जिले के बोईरगांव क्षेत्र के निवासी थे और नगरी में मछली का व्यवसाय करते थे, शनिवार शाम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगरी-गरियाबंद…

Read More

Sheikh Hasina’s major announcement : नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह इस साल के अंत तक अपने देश लौटने की योजना बना रही हैं। साल 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारत में रह रहीं हसीना ने कहा कि उन्हें मौत का कोई डर नहीं है और उनकी वापसी किसी निजी महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश में लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों के राजनीतिक अधिकारों की बहाली के लिए होगी। हसीना का यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश में उनकी पार्टी अवामी…

Read More

Uniform Civil Code : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद अब पश्चिम बंगाल भी यूसीसी लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। सरकार विशेष सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के अलावा अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों की जब्ती और नीलामी से संबंधित विधेयक भी पेश करेगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा एवं असामाजिक गतिविधि नियंत्रण विधेयक-2026 भी सदन…

Read More

मेष राशि जोखिम का समय बीत चुका है और भाग्य के साथ से यात्रा के योग बन रहे हैं. प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति काफी बेहतर है, जिससे धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. निवेश के लिए समय बेहद शुभ है. वृषभ राशि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण वाहन सावधानी से चलाएं. करियर में पार्टनर का सहयोग रहेगा और नए प्रेम के लिए यह बेहतरीन समय है. संतान पक्ष अच्छा है और सरकारी फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मिथुन राशि स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार के साथ यह समय धनार्जन और निवेश के लिए बेहद उपयुक्त है.…

Read More