Author: Admin
रायपुर। रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले अहम टी20 क्रिकेट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से महसूस किया। खिलाड़ियों ने बार नवापारा अभयारण्य पहुंचकर जंगल सफारी का आनंद लिया और वाइल्डलाइफ के रोमांचक अनुभव से रूबरू हुए। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने घने जंगलों, खुले मैदानों और जैव विविधता से भरपूर इस अभयारण्य में अलग ही अंदाज़ में समय बिताया। सफारी के दौरान खिलाड़ियों ने हिरण, नीलगाय, जंगली पक्षियों सहित अन्य वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखा। CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026-27…
CG News , सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाकर उसके ही भतीजे ने करीब 6 एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। मामला तब उजागर हुआ, जब महिला के परिजन धान बेचने के लिए समिति पहुंचे और टोकन लेने की प्रक्रिया के दौरान उन्हें चौंकाने वाली जानकारी मिली। Raipur Police Commissioner : रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर’ डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पदभार, नई पुलिसिंग व्यवस्था की शुरुआत दरअसल, सरगुजा जिले के मेंड्रा खुर्द गांव की रहने वाली इस महिला के परिजन…
पानीपत। अक्सर लोग खराब मोबाइल नेटवर्क की शिकायत कस्टमर केयर से करते हैं, लेकिन पानीपत के वकीलों ने एक कदम आगे बढ़ते हुए सीधा अदालत का दरवाजा खटखटाया है। जिला कोर्ट परिसर में मोबाइल नेटवर्क की लचर व्यवस्था से परेशान होकर वकीलों ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के खिलाफ याचिका दायर कर दी है। इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि वकीलों ने कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी और मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा अंबानी को भी पार्टी बनाया है। Gold Silver : सोना-चांदी ने बनाया नया इतिहास, एक दिन में सोना ₹4,300 उछला फेसबुक के सबूत ने बढ़ाई मुश्किल, फिर…
Battle Of Galwan , नई दिल्ली। सलमान खान की मोस्ट एंटीसिपेटेड वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म के पहले गीत ‘मातृभूमि’ की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक लवर्स तक, हर जगह इसकी चर्चा शुरू हो गई है। इस देशभक्ति गीत में हिमेश रेशमिया के संगीत और अरिजीत सिंह की भावुक आवाज़ ने ऐसा जादू रचा है कि सुनने वालों की आंखें नम हो रही हैं। UAE Indian Prisoners : UAE का बड़ा मानवीय फैसला 900 से अधिक भारतीय कैदियों को राहत देश के वीर जवानों…
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस व्यवस्था के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आज औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर शहर के सभी एसीपी और डीसीपी उपस्थित रहे। पुलिस कमिश्नर का कार्यालय पुराना जिला पंचायत कार्यालय निर्धारित किया गया है, जहां से अब राजधानी की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। India-European Union : खतरनाक होती दुनिया में भारत-EU सहयोग को बताया दोनों के लिए फायदेमंद पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. संजीव शुक्ला ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ औपचारिक…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में दो बड़े फैसले लिए हैं। एक ओर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में नए डीन की नियुक्ति कर दी है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5000 शिक्षक पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए हैं। Major Success on Naxal Front : घातक हथियारों के साथ 9 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, ₹47 लाख के इनामी माओवादी शामिल 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डीन नियुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जशपुर, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा, कवर्धा और दंतेवाड़ा में स्थापित…
CG Breaking News , दुर्ग |छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को महिला कांग्रेस की एक कार्यकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। इस दर्दनाक घटना में महिला करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई है। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मानवाधिकार उल्लंघन पर न्याय की जीत, Chhattisgarh High Cour का ऐतिहासिक आदेश घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली…
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। आज यानी 23 जनवरी को सोना ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की कीमत में एक ही दिन में ₹4,300 की तेजी दर्ज की गई और यह बढ़कर ₹1,55,428 प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले सोना ₹1,51,128 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 1 किलो चांदी ₹19,249 महंगी होकर ₹3,18,960 प्रति किलो पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी का भाव ₹2,99,711 प्रति…
CG News , कांकेर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाएं न सिर्फ यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, बल्कि आम लोगों के मन में भय भी पैदा कर रही हैं। गुरुवार को जहां रतेसरा के पास दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हुई थी, वहीं महज 24 घंटे के भीतर एक और दर्दनाक हादसा सामने आ गया। सहायक शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मंत्री बंगले का घेराव, पुलिस से झड़प NH-30 पर देर…
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले में सक्रिय 9 हार्डकोर नक्सलियों ने घातक राइफलों और अन्य हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल ₹47 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस प्रशासन द्वारा शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत लगातार अपील की जा रही थी। वहीं धमतरी पुलिस, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे सघन नक्सल विरोधी अभियानों और बढ़ते दबाव का असर अब साफ नजर आने लगा है। Republic Day 2026 : सीएम साय पहली बार बिलासपुर में…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
