Author: Admin
CG BREAKING : रायपुर। साय सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक कल याने 22 जुलाई को महानदी भवन मंत्रालय में दोपहर 11.30 बजे से शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मुहर लगने के आसार हैं. Jammu Kashmir Rain : लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा, राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी
CG NEWS : रायपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना (प्राइवेट स्टाफ) में अहम बदलाव करते हुए नए अधिकारियों की पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की टीम में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन आदेशों में एक मामले में पात्रता संबंधी शर्तों को शिथिल किए जाने का उल्लेख भी किया गया है, जिसे शासन ने विशेष प्रकरण मानते हुए मंजूरी दी है। यही कारण है कि यह फैसला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा…
CG NEWS : खैरागढ़, 21 जुलाई। कानून की किताबों के जरिए लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने वाला एक वकील दंपती अब खुद अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस के दरवाजे पहुंचा है। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम देवरी में अंतरजातीय विवाह को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासन और पुलिस तक पहुंच गया है। दंपती ने आरोप लगाया है कि गांव में उनका सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत वकील दंपती ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी।…
CJP PROTEST : नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद घायल छात्रों से मिलने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और घायलों का हालचाल जाना। इससे पहले सोमवार को नड्डा ने प्रदर्शन से जुड़े प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनकी मांगें सुनी थीं। दूसरी ओर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों से मुलाकात की। CG NEWS : नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन,…
CG NEWS : रायपुर, 21 जुलाई। महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक कथित पासपोर्ट की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें फोटो सौरभ चंद्राकर की बताई जा रही है, जबकि नाम श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर अजंता मेंडिस का दर्ज दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दस्तावेज की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, ओमान पुलिस ने हाल ही में सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय जांच एजेंसियां उससे जुड़े…
स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आए फर्जी सर्पदंश (स्नेक बाइट) मुआवजा घोटाले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। इस बहुचर्चित मामले में अब तक दो आरक्षकों सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, वकील, तहसील कार्यालय के कर्मचारी और बिचौलियों का संगठित नेटवर्क सामने आया है। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने सिम्स अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक रामकुमार पाटनवार और रामेश्वर भास्कर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अस्पताल में शव आने की सूचना कथित हीरा खांडे गिरोह तक पहुंचाते थे। Sikkim…
CG Breaking News : बेकरी विवाद, वायरल वीडियो से मचा विवाद, बेकरी संचालकों को पुलिस के हवाले किया गया
CG Breaking News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बेकरी दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने बेकरी प्रोडक्ट्स में थूक लगाकर बेचने का आरोप लगाया है। इसके बाद संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए दुकान संचालक बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा यदुनंदन नगर का है। यहां स्थित एक बेकरी दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो को लेकर हिंदू…
PM Fasal Bima Yojana 2026 : रायपुर, 21 जुलाई। खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों के लिए फसल बीमा कराने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने किसानों से 31 जुलाई 2026 से पहले अनिवार्य रूप से आवेदन करने की अपील की है। जिला स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक किसानों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में 16 जुलाई को हुई जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक…
CG NEWS : रायपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग की जेल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। राज्य शासन ने नारायणपुर और बीजापुर उप जेलों के उन्नयन (अपग्रेडेशन) के लिए आदेश जारी कर दिया है। जेल विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों उप जेलों को अब जिला जेल के समकक्ष माना जाएगा। सरकार के इस निर्णय से इन क्षेत्रों में बंदियों के प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। जेल विभाग ने जारी की अधिसूचना जेल विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित नूतन चौक के बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या की वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों में से दो को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी अंकित सिंह को कर्नाटक के बेंगलुरु से पकड़ा गया है। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
