Author: Admin
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक, डॉग बाइट की लगातार सामने आ रही घटनाओं और रेबीज के बढ़ते खतरे को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन और लगातार निगरानी भी उतनी ही जरूरी है। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर घूम रहे आवारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर भी अदालत ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से…
CG BREAKING : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रस्तावित कोल परियोजना को लेकर शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसमें एक डीएसपी सहित करीब 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पांच बसों में तोड़फोड़ भी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में UCC लागू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक के बाद आगामी शीतकालीन सत्र में UCC विधेयक पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति अपनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और उसकी सिफारिशों के आधार पर सरकार समान…
नई दिल्ली: देवशयनी एकादशी 2026 इस वर्ष 25 जुलाई (उदया तिथि के अनुसार) मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और यहीं से चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। भक्त इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा कर व्रत रखते हैं। देवशयनी एकादशी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 24…
PM Modi on Paper Leak : नई दिल्ली। देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के हित में बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए पेपर लीक रोकने संबंधी एक सख्त विधेयक (बिल) संसद में पेश करने जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि इस कानून के जरिए परीक्षा माफियाओं पर कठोर कार्रवाई हो और भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल न उठे। सोमवार को संसद में पेश…
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC— भारतीय ऑडियो ब्रांड boAt ने देश में अपना नया ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन boAt Nirvana Eutopia 2 ANC लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल 45dB तक के एडेप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और सिंगल चार्ज पर 80 घंटे तक की क्लेम की गई बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे शुरुआती डिस्काउंट के साथ बाजार में उतारा है। boAt Nirvana Eutopia 2 ANC भारत में लॉन्च: 80 घंटे बैटरी और 45dB ANC के साथ आया नया हेडफोन boAt Nirvana Eutopia 2 ANC: क्या हैं मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स नया हेडफोन…
नई दिल्ली: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा और 26 दिनों तक चली अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर उन्हें जूस पिलाया। अनशन समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उन्होंने सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों से लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही यह फैसला लिया है। वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि यह केवल भूख हड़ताल का अंत नहीं, बल्कि जवाबदेही की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि सरकार ने परीक्षा…
नई दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट में पाकिस्तानी एंगल सामने आने का दावा दिल्ली पुलिस ने किया है। पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को आयोजित ‘चलो संसद मार्च’ के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में भ्रामक और अपुष्ट पोस्ट वायरल हुईं। जांच के दौरान ऐसे 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई, जिनके पाकिस्तान से संचालित होने का दावा किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन सभी हैंडल को ब्लॉक करने की कार्रवाई की गई है। 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि कुछ विदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए प्रदर्शन…
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले पांच दिनों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक तापमान में नहीं होगा बड़ा…
2026 Mercedes Maybach GLS Facelift — मर्सिडीज-बेंज ने अपनी सबसे प्रीमियम एसयूवी, Maybach GLS के 2026 फेसलिफ्ट मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने हाल ही में पेश की गई मानक GLS फेसलिफ्ट के डिजाइन तत्वों को बरकरार रखते हुए इस मॉडल में मायबाक ब्रांडिंग की विशेष लग्जरी, अपडेटेड पावरट्रेन और नए फीचर्स जोड़े हैं। यह अल्ट्रा-लग्जरी एसयूवी अब ज्यादा पावरफुल V8 इंजन और बिल्कुल नए एक्सटीरियर शेड्स के साथ बाजार में उतारी गई है। 2026 Mercedes Maybach GLS Facelift: पावरफुल V8 इंजन और इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ हुई पेश क्या बदला है नई 2026 Maybach GLS में? डिजाइन अपडेट्स…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
