जरही.नगर पंचायत जरही में शनिवार को भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की गई है। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं जरही ही नहीं आस पास के गांव के भक्त भी इस शोभा यात्रा में सम्मिलित होते हैं हर वर्ष शोभा यात्रा नगर पंचायत जरही के सभी कॉलोनी से होते हुए जरही के चौक पर संपन्न होती है इस बार भी शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष कि भांति नगर भ्रमण करेगी।जानकारी के अनुसार, नगरपंचायत जरही के दुर्गा पंडाल में चल रही श्री राम प्रकटोत्सव कथा का समापन भी इसी दिन किया जाएगा। शोभा यात्रा एवं के उपलक्ष्य में दुर्गा पंडाल परिसर में महा भंडारा प्रसाद का आयोजन रखा गया है, जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर नगर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
