नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Kapil Dev ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। कपिल देव ने कहा कि बुमराह ने उन्हें पूरी तरह गलत साबित किया है और अब वह इस गेंदबाज के पहले से भी ज्यादा मुरीद हो गए हैं।
‘सोचा नहीं था इतना लंबा खेलेगा’
कपिल देव ने एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में कहा कि जब बुमराह ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उन्हें नहीं लगा था कि वह अपने अनोखे गेंदबाजी एक्शन के साथ लंबे समय तक खेल पाएंगे। उन्होंने कहा, “हमें लगता था कि इस एक्शन में वह जल्दी चोटिल हो जाएंगे, लेकिन बुमराह ने मुझे गलत साबित किया। जब कोई ऐसा करता है, तो उसकी सराहना करनी चाहिए।”
Job Fair 2026 : छत्तीसगढ़ जॉब अलर्ट, 23 मार्च को रोजगार मेला, 8वीं पास को भी मौका
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आठ मैचों में 14 विकेट लिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 15 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उनकी गेंदबाजी निर्णायक रही।
टी20 क्रिकेट पर भी दी राय
टी20 क्रिकेट को लेकर कपिल देव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अच्छा है उनके समय में यह फॉर्मेट नहीं था। उन्होंने कहा, “आज के बल्लेबाज 20 ओवर में 250 रन बना देते हैं। हमारे समय में 80 ओवर में भी इतने रन नहीं बनते थे। एक गेंदबाज के लिए यह फॉर्मेट काफी चुनौतीपूर्ण है।”
उन्होंने यह भी कहा कि आज के टी20 खिलाड़ी शानदार हैं और उन्हें पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए। कपिल देव के अनुसार, आधुनिक क्रिकेट में खिलाड़ियों को मिलने वाले अवसर और सुविधाएं भी उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

