अमेठी एसपी सरवणन के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अपराधियो के लिए काल साबित हो रही है।इस अभियान में अब तक 65 से अधिक अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।जिले के 70 हाट स्पॉटों पर तैनात पुलिस की सक्रियता से अपराधों पर ब्रेक लग गया है।इसके साथ ही नशा तस्करों की पर भी बड़ी कार्यवाही की गई है।एसपी की माने तो ऑपरेशन चक्रव्यूह की वजह से 60 प्रतिशत अपराधों में गिरावट आई है।
दरअसल अमेठी में एसपी।सरवणन टी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है।एसपी के इस अभियान में अब तक 60 से 65 अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तो भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्मैक को भी बरामद किया गया है।एसपी सरवणन टी ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए इस ऑपरेशन चक्रव्यूह को चलाया जा रहा है।पिछले तीन सालों में हुए अपराधों को लेकर जिले में 150 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहाँ आपराधिक घटनाएं हो चुकी है।उन स्थानों पर 24 घंटे पुलिसबल को तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही है।इस ऑपरेशन के तहत अब तक 15 दिनों में 60 से 65 लोगो को गिरफ्तार किया गया है तो भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ और शराब को भी बरामद किया गया है।चेकिंग की वजह से कई बड़ी घटनाओं को भी रोका गया है।पिछले 15 दिनों में चोरियों में भी 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।इसके साथ ही पुलिस की सक्रियता बढ़ने से से आम लोगो मे पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।इसके साथ ही मार्केट एरिया के हो रहे लूट नकबजनी और चोरी की घटनाये जीरो हो गई है।

