अमेठी में एक नाबालिक लड़की का एक लड़के से बात करने महंगा पड़ गया।लड़की और लड़के के ग्राम प्रधानों ने पर ने जबरन उस लड़की की शादी लड़के से करवा दी।मामला बढ़ने के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधानो और लड़के पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल ये पूरा मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां एक गांव की रहने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के गांव में पड़ोस के गामव का एक लड़का आया हुआ था।इस दौरान लड़की की उस लड़के से जान पहचान हो गई और दोनो बात करने लगे।इसी बीच गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई जिसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई।घटना के बाद गांव में ही एक पंचायत बुलाई गई और पंचायत में ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लड़की की जबरदस्ती लड़के से शादी करवा दी गई।इस दौरान दोनों गांव के प्रधान मौके पर मौजूद थे।पुलिस ने परिजनों की।तहरीर पर लड़के और दोनो ग्राम प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वही लड़की की माने तो पड़ोस के गांव का एक लड़का था।जिसकी मेरे गांव में रिश्तेदारी थी हम लोग एक दिन हंसी मजाक कर रहे थे।तभी कुछ लोगों ने देख लिया और गलत समझ बैठे और प्रधान को सूचना दे दी।जिसके बाद मेरे गांव के प्रधान और उस।गांव के प्रधान ने जबरदस्ती मेरी शादी उस लड़के से करवा दी।अभी मेरी उम्र सिर्फ 17 साल है।

